बाबा साहेब भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं लेकिन भारतीय संविधान के रूप में हमारे बीच जीवित हैं-सत्रुधन कुमार सत्रु।

पलामू-मेदिनीनगर विश्व कुलभूषण सिंबल ऑफ नॉलेज भारतीय संविधान के निर्माता परमपूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी के 132 वीं जयंती के पावन अवसर पर। अम्बेडकरवादी मूल्यों व सिद्धांतों के लिए हमेशा संघर्षरत झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु के नेतृत्व मे। आज अम्बेडकर पार्क मेदिनीनगर स्थित बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कोटि कोटि नमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज मनुवादी व साम्प्रदायिक शक्तियां भारतीय संविधान को बदलने का षड्यंत्र रच रही है। इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा आज भले ही बाबा साहेब भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं लेकिन भारतीय संविधान के रूप में हमारे बीच जीवित हैं। उस महानतम मसीहा के जन्मदिन पर हम संविधान बचाने की शपथ लेते हैं। इस अवसर पर झारखण्ड क्रांति मंच के वरीय केन्द्रीय उपाध्यक्ष व ट्रेड यूनियन लीडर गिरिजा प्रसाद कोइराला, मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष पूर्व डाकपाल रामनरेश राम। मंच के केंद्रीय महासचिव। लोहड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया बुद्धिनारायण पासवान, केन्द्रीय सचिव व नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख रेणु देवी, मंच के व्यवसाय प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष उदय कुमार। मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप राम, महासचिव चंदू राम, गोपाल राम, गुड्डू राम समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें