दबंग भाईजान को मिली जान से मारने की धमकी,मारने की तारीख भी तयकर दिया गया है धमकी।

पलामू न्यूज Live// मुंंबई के दबंग भाईजान बांलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। बतातें चलें की कलयुग में अब अच्छे इंसानों को जीना मुश्किल हो गया है। हर मोड़ पर खतरा ही खतरा है। आगे बढ़ने वाले को हमेशा गिराने की कोशिश में लोग लगे हुए रहते हैं। बालीवुड के दबंग भाईजान कहे जानेवाले सलमान खान के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। उन्हें धमकी पर धमकी मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एकबार फिर से भाईजान को धमकी मिली है सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार एक कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर कहा कि वो सलमान खान को 30 तारीख को मारेगा। बॉलीवुड के दबंग खान पर खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों अभिनेता को गोल्डी बराड़ की तरफ से एक धमकी भरा ईमेल मिला था जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने इस मामले को खंगाला तो मेल का कनेक्शन यूके से निकला अब एकबार फिर से सलमान खान पर खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। बता दें सोमवार की रात 9 बजे मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक फोन आया था इस दौरान कॉलर ने कहा कि वो सलमान खान को 30 तारीख को मारेगा। कॉलर ने अपने आप को रॉकी भाई बताया और कहा कि वह जोधपुर का गौरक्षक है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान को धमकी मिली हो। इससे पहले भी अभिनेता के साथ ऐसा कई बार हो चुका है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts