पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सह “मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह” के निजी खर्चे से सड़क का निर्माण लोगों मे खुशी।

पलामू-मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के सिंगरा खुर्द में पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सह मेयर प्रत्याशी ने रोड निर्माण में ग्रामीणों की मदद की है। दरसल सिंगरा खुर्द में महावीर मंदिर के पास से ग्रामीणों ने खुद से पहल करते हुए रोड निर्माण का कार्य शुरु किया है। दिनांक 11 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार की सुबह मनोज सिंह रोड निर्माण में ग्रामीणों के सहयोग के लिए पंहुचे थे। इस दौरान उन्होंने रोड निर्माण में ग्रामीणों की मदद किया है साथ ही पांच बिजली के पोल देने की घोषणा भी किया है। मनोज सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों को कहा कि रोड निर्माण और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए वे तत्पर है। इस दौरान संतोष शुक्ला, अजय शुक्ला, दिलीप शुक्ला, योगेंद्र शुक्ला, रमजान अंसारी, ओम प्रकाश रजक, विजय शुक्ला, साकेत शुक्ला समेत कई लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें