नीलाम्बर-पीताम्बरपुर के जुरु में मनुवादियों व साम्प्रदायिक तत्वों द्वारा अम्बेडकर जयंती के तोरणद्वार जलाने की घटना निंदनीय है-जेकेएम।

पलामू-मेदिनीनगर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु केन्द्रीय उपाध्यक्ष व ट्रेड यूनियन लीडर गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा एवं मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर विरोध जताया। प्रेस वार्ता में उन्होनें कहा कि नीलाम्बर-पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) में आगामी 14 अप्रैल 2023 को भारतीय संविधान के निर्माता परमपूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाना था। बाबा साहब की 132 वीं जयंती समारोह में आमंत्रित करने हेतु ज़ुरु ग्राम में लगाए गए तोरणद्वार को अज्ञात मनुवादी व साम्प्रदायिक तत्वों द्वारा रात्रि में फाड़ने व जलाने की घटना की कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए जिला प्रशासन से दोषियों की पहचान कर शीघ्र प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने की मांग किया है। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के नेताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के युगद्रष्टा,मानवता के अप्रतिम मसीहा व विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक भारत के संविधान निर्माता परमपूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब की जयंती मनाई जाएगी। उनके विचारों के घर-घर प्रसार करने से मानवता के कृत्रिम विभाजकों‌ घोर जातिवादी/वर्णवादी,जानवरवादी ढोंगियों/पाखंडियों के हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा को झटका लगता है। यही कारण है कि 17 वीं सदी की सड़ांध में जीनेवाले साम्प्रदायिक तत्व कभी बाबा साहेब की मुर्तियों को तोड़ते हैं तो कभी उनके तोरणद्वार को जलाते हैं तो कभी साम्प्रदायिक हिंसा की आग में पांकी विधानसभा को झोकने का कुत्सित प्रयास करते हैं। जो अतिशय निंदनीय है। प्रेस वार्ता के अंत में जेकेएम नेताओं ने कहा है कि हमारा देश बाबा साहेब के लिखे संविधान व कानून से चलता है हम किसी भी कीमत पर बाबा साहेब व भारत के संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। आगामी 14 अप्रैल से शुरू होनेवाले अम्बेडकर जयंती मास में पूरे राज्यस्तर पर बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने, तोरणद्वार जलाने, साम्प्रदायिक दंगा फैलाने व भारत के संविधान को बदलने की बात कर किसी भी धार्मिक राष्ट्र निर्माण की बात करनेवालों के खिलाफ हर जयंती समारोह में निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें