“देल्हा” बिजली के नंगा तार के संपर्क मे आने से एक व्यक्ति का हुआ मौत दुसरा घायल पुलिस कर रही है तहकीकात।

पलामू-तरहसी प्रखंड अंतर्गत देल्हा गांव के खेत मे बिजली के नंगा तार के संपर्क मे आने से एक व्यक्ति कि मौत दुसरा घायल है। बतादें कि नीलगाय से फसल को बचाने के लिए अवैध तरीके से बिछाए गए बिजली के नंगा तार से दो किसान भाईयों को करंट लगा। एक के मौके पर ही मौत हो गई और दुसरे का हाथ पूरी तरह से जल गया मृतक किसान के पहचान सुदामा महतो 45 वर्ष एवं जख्मी दिनेश महतो 50 वर्ष के रूप मे हुई है जख्मी दिनेश महतो का इलाज किया जा रहा है। वहीं सूचना मिलने पर तरहसी थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में लगाए गए लोहा तार को जब्त कर लिया। साथ ही इस संबंध में आरोपी अवध महतो और सूर्यनाथ महतो के द्वारा जानबूझ कर बिछाए गए बिजली के नंगे तार के चपेट में आने से घटना घटी। जिससे सुदामा महतो के मौके पर ही मौत हो गई जब की दिनेश महतो झुलस गए घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं इस घटना के बाद से गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं सूचना मिलने पर तरहसी के थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान घटना स्थल पर पहुंच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। साथ ही लोगों को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें