ओबीसी आरक्षण बचाओ मोर्चा की ओर से 27 फरवरी को पलामू बन्द:अजित मेहता।

पलामू-मेदिनीनगर माटी कला बोर्ड के प्रांगन मे प्रेस कांफ्रेंस किया गया जिसमें ओबीसी आरक्षण बचाव मोर्चा के संयोजक “रवि पाल” मोर्चा के उप संयोजक भाई “रींकु मेहता जी” मुख्य रुप से राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष सह कुशवाहा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष “श्री अजीत कुमार मेहता” भी सामिल हुए।जहां प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आप जानते है कि 17 जनवरी 2K23 को ओबीसी आरक्षण बचाव मोर्चा पलामू के बैनर तले महाधरना सम्पन्न हुआ था। उस मे झारखंड सरकार से मांग कि गई थी कि निगम चुनाव मे ओबीसी को आरक्षण देकर चुनाव कराया जाए पुरे राज्य मे जातीय जनगणना कराया जाए और पलामू जिला मे जल्द से जल्द बालू चालु किया जाए। लेकिन अभी तक सरकार या प्रशासन के द्वारा कोई गतिविधी नही देखा गया है मोर्चा बाध्य होकर 27 फरवरी 2K23 को सम्पूर्ण पलामू बन्द का मोर्चा घोषणा करता है। बन्दी में एम्बुलेंस एव दवा दुकान को छोड़ कर। सभी प्रतिष्ठान बस ट्रेन सम्पूर्ण बन्द रहेगी मोर्चा के लोगो ने हजारों-हजार के संख्या मे बन्दी में सामील होगे सभी लोग से अनुरोध करते है कि इस आन्दोलन में साथ दें। मौके पर मोर्चा के संरक्षक सतीश चद्रवंशी ने कहा कि आजसू पार्टी भी समर्थन करती है वहीं कौशल किशोर बच्चन ने कहा कि आम आदमी पार्टी भी समर्थन करती है। कोमल कुमार अंकु ने कहा कि चन्द्रवंशी समाज भी बन्द का समर्थन करती है अशोक महतो ने भी कहा कि बन्दी मे कुशवाहा समाज साथ है। मौर्य सेना के महासचिव रवि रंजन मेहता ने भी समर्थन किया इस वार्ता मे तीन सूत्री मांग को लेकर सभी जातीय संगठन एवं समाजसेवी ने भी एक सुर मे समर्थन किया है। सभी मांग पर विचार नही किया गया तो पलामू के अलावे पुरे झारखंड राज्य मे उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर इस प्रेस वार्ता में अजीत मेहता, सतीश कुमार, युगल किशोर चन्द्रवंशी, बिनोद सोनी, सुधार चन्द्रवंशी, अनुप प्रजापति, प्रभात चौरसिया, संतन मेहता, टाईगर रौशन मेहता, रवि रंजन मेहता। प्रमेन्द्र प्रजापति, दीलीप मेहता, ओमप्रकाश गुप्ता, जंगाली मेहता, नकूल मेहता, राम प्यारे महतो, कौशल किशोर बच्चन, रवि पाल, रिंकू मेहता, कोमल कुमार अंकू एवं अन्य लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts