नीलाम्बर-पीताम्बरपुर में रिवर वेली इंटरनेशनल स्कूल का हुआ शुभारम्भ।

पलामू-नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय में स्थित गर्ल स्कुल के सामने कैंप रोड में दिनांक 27 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार को रीवर वेली इंटरनेशनल स्कूल का शुभारम्भ कोक खास पूर्व मुखिया संतोष मिश्रा, मुखिया प्रत्याशी निर्मल मेहता थाना एएसआई राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। वहीं रिवर वेली इंटरनेशनल स्कूल के “डायरेक्टर आशीष कुमार” ने कहा कि इस स्कुल में प्रत्येक विषय के अलग अलग शिक्षकों के द्वारा इंग्लिश मेडियम के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। साथ ही उन्होनें कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कम्प्यूटर क्लास कि भी शिक्षा दी जाएगी यह स्कूल शिक्षा से संबंधीत सभी सुविधाओं से लैश है। इस स्कूल में क्लास नर्सरी से दसवां तक के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी साथ ही यहां पर हॉस्टल का भी व्यवस्था किया गया है। मौके पर लेस्लीगंज मुखिया पति छोटे लाल सोनी, मनोज शर्मा, कोट खास मुखिया प्रत्याशी निर्मल मेहता, कोट खास पूर्व मुखिया संतोष मिश्रा, मनोज राम, संजय पांडे, थाना एएस आई राजीव कुमार, चैतू पासवन,सुधांशु कुमार सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

पलामू न्यूज Live

“नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें