लेस्लीगंज थाना परिसर में भगवान शिव के मंदिर निर्माण से सदैव खुशहाली बनी रहेगी “रुद्र शुक्ला”।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड के लेस्लीगंज थाना परिसर में भव्य शिव मंदिर का निर्माण कराया गया। जिसमें भगवान शिव के शिवलिंग की स्थापना के अवसर पर नीलाम्बर-पिताम्बरपुर नगर भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए। पूर्व विधायक प्रत्याशी पांकी विधानसभा मंत्री प्रतिनिधि वित्त सह खाद आपूर्ति विभाग झारखण्ड सरकार कांग्रेस नेता रूद्र शुक्ला जी। मंदिर निर्माण लेस्लीगंज थाना के ऊर्जावान थाना प्रभारी गौतम कुमार राय एवं थाना के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल हो कर युवा नेता रुद्र शुक्ला ने भगवान शिव के पूजा किया कार्यक्रम में भव्य झांकी निकाली गई बाजे गाजे के साथ जयकारे से थाना स्थित पूरा प्रखण्ड भक्ति मय हो गया। युवा नेता ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है आज बहुत हर्ष की बात है लेस्लीगंज थाना के थाना परिसर में भगवान शिव का भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। नीलाम्बर पीताम्बरपुर सहित पूरे पांकी विधानसभा क्षेत्र भक्ति मय हो गया है इस नेक कार्य के लिए आदरणीय थाना प्रभारी महोदय एवं तमाम वरीय पदाधिकारियों को तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित तमाम जनप्रतिनिधि जिला परिषद ब्लाक प्रमुख उपप्रमुख सभी सम्मानित मुखिया गण यहां की आम जनता बड़े हर्षोल्लास के साथ इस मंदिर का निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा नगर भ्रमण कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लिए तमाम लोगो पर भगवान कि कृपा बनी रहें। महादेव से यही कामना करता हूं कि थाना प्रभारी श्री गौतम कुमार राय,बिट्टू कुमार, त्रिपाठी जी एवं तमाम पदाधिकारी वरीय पदाधिकारी अपनी पूरी इच्छा शक्ति के साथ इस मंदिर का निर्माण किया है। इसके लिए इन्हें यह प्रखंड यह विधानसभा और जिला मे ईनका नाम स्वर्णिम अक्षर मे अंकित रहेगा महादेव इन पर अपना सदैव आशिर्वाद बनाये रखेंगे।

पलामू न्यूज Live

“प्रेम कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts