प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा हुआ संपन्न।

पलामू-छतरपुर रविवार को प्रखण्ड के हेसला रोड स्थित हॉली ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल छतरपुर, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौडीहा और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रुद में केन्द्र बनाया गया था। जहाँ पर सभी सहयोगी शिक्षकों के द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा अच्छी तरह से संपन्न कराया गया प्रखण्ड के 500 विद्यार्थियों ने इसमें बड़े उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। मौके पर आयोजक असगर अंसारी, मनोहर यादव,प्रवेश यादव, पंकज कुमार, मनमोहन कुमार ने कहा की हमारी पूरी टीम के संयुक्त प्रयास से यह परीक्षा बेहतर रूप से कदाचारमुक्त संपन्न हुई है। आगामी 25 जनवरी 2023 को हम सभी रिजल्ट प्रकाशित करेंगे और शीर्ष 40 बच्चे को संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के संचालक असगर अंसारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर कहीं से कोई शिकायत सामने नही आई है। बच्चों और अभिभावकों का पूरा सहयोग मिला आगामी एक सप्ताह के अंदर हम सभी रिजल्ट प्रकाशित कर देंगे जो विभिन्न माध्यमों से विद्यार्थी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही आयोजक ने बताया कि इसके साथ- साथ आगामी 23 जनवरी 2023 दिन सोमवार को खेल का भी आयोजन किया गया है यह खेल नौडीहा खजूरी मैदान में कराया जायेगा। मौके पर परीक्षा नियंत्रक पंकज मिश्रा ने बताया कि इस तरह की परीक्षा से बच्चों के अंदर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और योग्यता विकसित होती है। अतः हर स्कूल और अभिभावक को बच्चों के हित के लिए बढ़- चढ़कर भाग लेना चाहिए शिक्षा ही हर समस्या का समाधान है। परीक्षा को सफल बनाने में टीम के महत्वपूर्ण सदस्य मनोहर यादव, पंकज मिश्रा,असगर अंसारी, मनमोहन यादव,श्यामबिहारी यादव, रोहित कुमार, पंकज शर्मा,अनुज ठाकुर, ददन कुमार,चितरंजन यादव, मंदीप यादव, विकाश कुमार,ललु यादव, नीरज यादव,प्रवेश यादव, राजू शर्मा, अभिमन्यु शर्मा, सतीश यादव, अमन पासवान, प्रदीप पासवान, मनु प्रजापति, भोला कुमार, सुभाष कुमार, गुडू यादव,सोमैया कुमारी अमिशा शर्मा, नुसरुत प्रवीण, उषा कुमारी,दीपसीखा कुमारी,सहित अनेकों शिक्षकों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

पलामू न्यूज Live

“मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts