अनोखे अंदाज में सरस्वती पूजा मनाएगी ई वर्ल्ड कोचिंग सेंटर।

पलामू-छतरपुर डाकबंगला रोड स्थित ई वर्ल्ड कोचिंग इस बार बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती माँ के साथ भारत माता की भी मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस बार का पंडाल भी पूरी तरह तिरंगे के रंग से सजा हुआ होगा। रंजीत डीजे साउंड और टेंट हाउस के सभी वर्कर पूरी लगन के साथ पंडाल का आखिरी स्वरूप देने में लगे हुए हैं। पूजा कमिटी 2023 के अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया की इस बार माता रानी का पूजन भव्य तरीके से किया जाएगा यह कार्यक्रम कोचिंग संस्थान के संचालक आलोक मिश्रा के निर्देशन में की जाएगी। वहीं 26 जनवरी 2023 कि संध्या 7 बजे भारत माता की भी आरती की जाएगी जिसमे कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। साथ ही 27 जनवरी को हवन पूजन के पश्चात भंडारा का कार्यक्रम रखा गया हैं फिर 2 बजे से माता की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जाएगा जिसमे स्थानीय पारंपरिक तरीके से माता रानी को विदाई दी जाएगी।

पलामू न्यूज Live

“मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें