शिक्षा से संबंधीत सभी सुविधाओं से लैस “डीसेंट इंटरनेशनल स्कूल” का उद्घाटन किया गया।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर(लेस्लीगंज) प्रखंड के धोबडीहा मोहला स्थित शिक्षा से संबंधित सारी सुविधाओं  से लैश डीसेंट इंटरनेशनल स्कूल का दिनांक 18 अक्टूबर 2022 मंगलवार को विधिवत पुजा अर्चना कर एवं फिता काटकर उदघाट्टन किया गया। इस स्कूल का उद्घाटन लेस्लीगंज थाना के एसआई सेबेस्तिन बरला एवं प्रिंसिपल बिक्की श्रीवास्तव ने फीता काटकर किए। मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था होना अनिवार्य है। यहां पर स्कूल को खुलने से विद्यार्थियों के लिए काफी बेहतर साबित होगा साथ ही  उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को घूम-घूम कर देखा। वहीं डीसेंट इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल विक्की कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में नर्सरी से लेकर वर्ग 10 तक के पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। यहां सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चों के लिए आवासीय व्यवस्था भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर से ही बच्चों को तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि आगे जाकर बच्चे अच्छा कर सकें। मौके पर विद्यालय के निदेशक अरविंद लाल श्रीवास्तव ने कहा की आज से नामांकन चालू है क्षेत्र के समस्त इच्छुक अभिभावग गण अपने-अपने बचों को नामांकन अवस्य कराएं। मौके पर शिक्षक रंजीत कुमार,निर्मल शर्मा,सोनाली कुमारी,पूर्व मुखिया पुष्पा देवी,अर्जुन लाल,पंकज लाल,सुनील लाल,अरूण कु. ठाकुर एवं दर्जनों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें