पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे सतबरवा के रेवारातू व नीलांबर-पीताम्बरपुर के कुराइन पतरा पहुंचे।

पलामू-उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे बुधवार को सतबरवा एवं  नीलाम्बर-पीताम्बरपुर(लेस्लीगंज) मे पहुंचें। सतबरवा में 135 व लेस्लीगंज में 47 पेंशन के आवेदनों को ऑन स्पॉट किया गया स्वीकृत। “आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 19 अक्टूबर 2022 बुधवार को उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे सतबरवा के रेवारातू व नीलाम्बर-पीताम्बरपुर(लेस्लीगंज) के कुराइन पतरा पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने रेवारातू के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर उन्होंने कहा कि आपके पंचायत मे आया हूं आने का उद्देश्य है कि आपको घर में ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। आपके सभी कार्यों का निष्पादन ऑन स्पॉट समय रहते कर दिया जायेगा। आप लोग से बस इतना निवेदन है कि सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित स्टॉल पर जमा करें। रेवारातू के पश्चात उपायुक्त नीलाम्बर-पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) के कुराइन पतरा पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद नीलांबर-पीतांबर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं लोगों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

सतबरवा में 135 व लेस्लीगंज में 47 पेंशन के आवेदनों को ऑन स्पॉट किया गया स्वीकृत।

दोनों ही शिविरों में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया गया सतबरवा में जहां 135 पेंशन के आवेदन स्वीकृत किए गये वहीं नीलाम्बर-पीताम्बरपुर के कुराइन पतरा में पेंशन के 47 आवेदनों को स्वीकृत किया गया। इसी तरह उपायुक्त ने सतबरवा में 200 लाभुकों के बीच कंबल,सावित्रीबाई फुले योजना के तहत 96 बच्चियों को आच्छादित किया। 50 लोगों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया 15 वें वित्त आयोग के तहत 8 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। इसी तरह दोनों ही पंचायतों के लोगों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में इन विभागों के लगे थे स्टॉल।

आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग,श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग,शिक्षा विभाग,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण,पंचायती राज,बाल विकास परियोजना,आपूर्ति विभाग,प्रज्ञा केंद्र,आधार केंद्र, कृषि विभाग,मनरेगा,जेएसएलपीएस,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),राजस्व विभाग,कल्याण विभाग सामाजिक सुरक्षा (पेंशन) सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गये थे। वहीं नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के झामुमो कमिटी भी लोगो कि समस्या को सुने इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार,एसडीओ राजेश कुमार शाह,मुखिया पूनम देवी,झामुमो प्रखंड कमेटी के नवलेश मेहता,सुनील सिंह,गुड्डू तिवारी,मुन्ना आलम एवं सैकडो़ लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

नीलांबर पीतांबरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें