आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में मगध क्षेत्र के दो मजदूरों की हत्या की गई है उसका जिम्मेवार कौन है-केएन त्रिपाठी।

झारखंड-रांची जम्मू-कश्मीर में मगध क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कन्नौज के दो मजदूरों की हत्या करदी गई। जिस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह मगध फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने कहा कि आखिर आतंकवादियों द्वारा लगातार की जा रही इन हत्याओं का कौन है जिम्मेवार और इन घटनाओं पर कब रोक लगेगी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार का शासन चल रहा है और सेना के तमाम प्रयासों के बावजूद इन घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। आखिर देश कब तक मूकदर्शक होकर लगातार इन घटनाओं को देखते रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि मगध फाउंडेशन मूकदर्शक होकर अपने लोगों की हत्या होते नहीं देख सकता। अगर प्रधानमंत्री इन घटनाओं पर तत्काल रोक नहीं लगाते तो अंततः विवश होकर। हमें वृहत आंदोलन छेड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts