सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 80 वर्ष के हुए,11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज)मे हुआ था जन्म।

भारत-मुंबई बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन 80 साल के हो गए है। बिग बी का ये जन्मदिन खास तरीके से एक जश्न के रूप में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के महानायक का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) शहर में हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के घर में हुआ था। अमिताभ बच्चन कई नामों से जाने जाते है। जिसमें उन्हें शहंशाह, बिग बी और एंग्री यंग मैन के नाम से भी जाना जाता है। वो फिल्मों में एंट्री से पहले कोलकाता में एक मैनेजिंग एजेंसी में एग्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी करते थे। जिसके लिए उन्हें शुरुआत में 500 रुपये महीने सैलरी मिलती थी जिसे कुछ दिनों के बाद बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया था।
अमिताभ बच्चन कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। जिसमें उनकी फिल्म डॉन, मर्द,शोले और कुली जैसी फिल्में शामिल है। जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अमिताभ बच्चन ने साल 1973 में जया बहादुरी से शादी किया। जिनसे उन्हें एक बेटा अभिषेक बच्चन और एक बेटी श्वेता बच्चन हुई।
अभिषेक बच्चन भी बॉलीवुड के मशहूर एक्टर है। अमिताभ बच्चन अब तक कई पुरस्कारों को हासिल कर चुके हैं। जिसमें पद्म विभूषण,पद्म भूषण,दादासाहेब फाल्के अवार्ड और पद्म श्री पुरस्कार शामिल है। इस बार अमिताभ बच्चन के।
80वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने उनके सम्मान में 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक फिल्म फेस्टिवल‘बच्चन बैक टू द बिगिनिंग’ का आयोजन किया है।