ABVP के द्वारा नगर सह मंत्री नितीश दूबे के नेतृत्व में नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया।

पलामू-मेदिनीनगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नगर सह मंत्री नितीश दूबे के नेतृत्व में नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई कि स्नातकोत्तर सत्र 2020–22 के सेमेस्टर 4 के परीक्षा परिणाम में वैसे विद्यार्थी जो परीक्षा में उपस्थित हैं। उन्हें भी विश्वविद्यालय की गलती के कारण अनुपस्थित कर दिया गया है जिसके कारण परीक्षा परिणाम में उन्हें फेल कर दिया गया है। इसे अविलंब सही किया जाए साथ ही आगामी 14 अक्टूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह मे सभी महाविद्यालयों से एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवक विद्यार्थियों को आवश्यक शामिल किया जाए। परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडे ने कहा कि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम हमेशा ही संदेह के घेरे में रहता है। इस बार भी सत्र 2020–22 के विद्यार्थियों को अकारण ही अनुपस्थित कर दिया गया है। जबकि वे सभी प्रकार की परीक्षा में उपस्थित रहे। ऐसी स्थिति को देखते हुए अविलंब उनके परीक्षा परिणाम को ठीक किया जाए। नहीं तो विद्यार्थी परिषद छात्र हित में आंदोलन हेतु बाध्य होगा और इसका जिम्मेवार विश्वविद्यालय प्रशासन होगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रादेशिक विश्वविद्यालय प्रांत सह प्रमुख आनंद पांडे, नगर सह मंत्री अभिषेक कुमार,आदित्य कुमार,दीपक मेहता⁩ दीपक,मनोज,रोहित,शुभेन्दु दूबे,⁩निलम रॉय यादी सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थें। नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह 14 अक्टूबर 2022 को होना है। दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल का शुभआगमन को लेकर आज प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी एवं डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने दीक्षांत स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। आयुक्त ने दीक्षांत समारोह स्थल पर पेयजल, टॉयलेट, साफ- सफाई एवं विश्वविद्यालय से जुड़ी सड़क की सफाई करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिया। उन्होंने नगर आयुक्त से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन को इस व्यवस्था हेतु नगर निगम को पत्र भेजने की भी बातें कही। आयुक्त एवं डीआईजी ने विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन, पुस्तकालय, एकेडमिक भवन, वीसी विला का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त एवं डीआईजी के साथ कुलपति डॉ. राम लखन सिंह, प्रति कुलपति, रजिस्ट्रार डॉ. राकेश कुमार, सीसीडीसी डॉ. एके पांडेय, जीएलए कॉलेज के प्राचार्य आईजे खलखो आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें