पलामू जिलें मे 8 जुलाई से 14 जुलाई तक दिव्यांगजनों को दिव्यांग उपकरण वितरण एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किया जायेगा।

पलामू-मेदिनीनगर जिले के विभिन्न प्रखंडों में 8 जुलाई से 14 जुलाई तक भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा।इस शिविर में एलिम्को कंपनी के द्वारा फरवरी माह में लगाये गये दिव्यांग मूल्यांकन शिविर के दौरान पंजीकृत किए गये दिव्यांगजनों को दिव्यांग उपकरण वितरण एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किया जायेगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गये हैं जिसके तहत दिव्यांगजनों को घर से कैंप तक लाने एवं पहुंचाने की जिम्मेवारी संबंधित महिला पर्यवेक्षिका को सौंपी गयी है।साथ ही संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्धारित दिव्यांग यंत्र वितरण शिविर हेतु निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गयी है इसी तरह विभिन्न पदाधिकारियों को विभिन्न कार्य सौंपे गये हैं। यह शिविर का उद्घाटन 8 जुलाई को किया जायेगा इस दिन मेदिनीनगर के टाउन हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है साथ ही इस दिन सदर मेदिनीनगर, सतबरवा,नीलांबर-पिताम्बरपुर,पाटन पड़वा के दिव्यांग जनों के बीच उपकरण वितरण किए जाएंगे इसी क्रम में 9 को हरिहरगंज प्रखंड परिसर में शिविर लगाकर हरिहरगंज एवं पिपरा प्रखंड के दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाएगा। वहीं 11 जुलाई को बिश्रामपुर प्रखंड कार्यालय में शिविर लगेगा जहां विश्रामपुर,उंटारी रोड,पांडु,एवं नावा बाजार के दिव्यांगजनों के बीच दिव्यांग उपकरण वितरण किये जायेंगे इसी तरह 13 जुलाई को हुसैनाबाद प्रखंड परिसर में शिविर लगाया जाएगा एवं यहां हैदरनगर,हुसैनाबाद एवं मोहम्मदगंज के दिव्यांगजनों के बीच दिव्यांग उपकरण का वितरण किया जायेगा। वहीं 14 जुलाई को चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगाकर चैनपुर एवं रामगढ़ के दिव्यांगों के बीच उपकरण वितरण किए जाएंगे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें