पलामू मनातू वीडियो ड्यूटी आवर में छलका रहा था”जाम”पांकी विधायक ने रंगे हाथ पकड़ा,प्रमंडलीय आयुक्त ने दिए जांच के आदेश।

पलामू-मनातू प्रखंड कार्यालय में प्रमुख श्रीमती गीता देवी जी के ऑफिस के उद्घाटन समारोह में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति रहा जानने के बाद बड़ा दुःख होगा। एक नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि के कार्यालय उद्घाटन समारोह और जनता के महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आहुत बैठक से प्रखंड के पदाधिकारी वीडियो सी ओ एम ओ नदारद थे। हद तो तब हो गई जब प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात न होने पर क्षेत्र के विकास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मामलों को लेकर उनसे मिलने पांकी विधायक डाँ शशिभूषण मेहता उनके आवास पहुंचा। तो देखा कि मनातू प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश ड्यूटी के समय अपने आवास मे शराब पी रहे हैं वे शराब के नशे में धुत पाए गए उनका आचरण शर्मसार करने वाला था। पांकी विधायक डाँ शशिभूषण मेहता को इससे पहले भी कई बार मनातू क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से शिकायत मिली थी की मनातू के विडियो हमेशा नशे मे धुत रहते हैं लेकिन आज तो रंगे हाथ शराब पीते हुए पकड़े गए। उसके बाद पांकी विधायक डाँ शशिभूषण मेहता ग्रामीणों के साथ प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए उन्होंने ऐसे नसेडी़ प्रखंड विकास पदाधिकारी को अविलंब निलंबित करने एवं हटाने की मांग कर रहे थे। वहीं पांकी विधायक डाँ शशिभूषण मेहता ने कहा कि ये अधिकारी जनता के सेवक हैं लेकिन जनता की सेवा करने के बजाए शराब के नशे में डूबे हुए हैं राज्य में अधिकारी बेलगाम होते जा रहे हैं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मेरा आग्रह है कि ऐसे अधिकारी पर कठोर कार्यवाई करें। विधायक ने कहा कि जो पदाधिकारी कार्यालय के समय शराब का सेवन करता है उससे प्रखंड क्षेत्र का विकास कैसे संभव है विधायक ने वीडियो के अलावा सी ओ और एम मो के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है ऐसा नहीं करने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दीया है।

क्या कहा मनातू BDO सुनील प्रकाश।

मनातू प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रति ड्यूटी आवर में शराब पीने की खबर सभी मीडिया चैनलों के द्वारा प्रसारित होने के बाद खबर तूल पकड़ लिया और पदाधिकारी रेस हो गए। मनातू वीडियो सुनील प्रकाश कहते नजर आ रहे हैं कि वे लेमन टी पी रहे हैं अपने सीनियर अधिकारियों से फोन पर बातचीत के दौरान यह भी कह रहे हैं कि उनका कार्यालय और आवासीय परिसर महज 20 कदम की दूरी पर है ऐसे में भीड़भाड़ और जरूरी काम निपटाने के बाद कभी-कभी आवासीय कमरे में भी चले जाते हैं। लेकिन विधायक जब वीडियो से बातचीत कर रहे थे तब उस वायरल विडियो मे प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिल प्रकाश की जुबाने थोड़ी लड़खडा़ती हुई आ रही है।

लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने क्या कहा।

लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने बताया कि मामला गंभीर है इसकी उच्च स्तरीय जांच जरूरी है फिलहाल मनातू थानेदार से विस्तृत रिपोर्ट एकत्रित किया जा रहा है। वही पलामू प्रमंडल आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने बताया कि उन्होंने पलामू उपायुक्त शशि रंजन को उक्त मामले में अनुमंडलीय दंडाधिकारी एसडीएम द्वारा जांच कराने के आदेश दिए हैं। साथ हीं इस दुर्भाग्यपूर्ण मामले से पलामू उपायुक्त शशि रंजन,पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को भी अवगत करा दिया गया है और कार्यवाई की मांग की है।मौके पर मनातू प्रमुख गीता देवी,प्रखंड के कई जनप्रतिनिधी,एडवोकेट लाला प्रसाद यादव,रामराज सिंह, देवराज कुमार,एवं सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण जनता मौजूद थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts