लातेहार मनिका में सवारी गाड़ी और पल्सर बाइक की सिधी टक्कर में दो की मौत दो अन्य घायल।

लातेहार-जिला के मनिका प्रखंड क्षेत्र के नामुदाग में बुधवार की देर रात्रि में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आधी रात को सवारी गाड़ी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि मेदिनीनगर की ओर से आ रही सवारी गाडी़ की अचानक संतुलन खराब हो जाने के कारण विपरीत दिशा से आ रही एक पल्सर बाइक से जोरदार टकर हो गई। इस दुर्घटना में रमेश कुमार यादव उम्र लगभग 20 वर्ष जुगुर मनिका एवं नंदकिशोर राम उम्र 40 वर्ष सेदूप बरवाडीह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं विनोद राम एवं प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर मनिका थाना के प्रभारी थाना प्रभारी राजकुमार दिव्य ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया और पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

वेबसाइट-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें