पलामू डॉक्टर दिवस पर ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस और ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टाफ के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।

पलामू-डॉक्टर दिवस पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस  कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान।मेदिनीनगर पलामू ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस और ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टाफ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुरुवार को  रक्तदान कर  डॉक्टर्स दिवस मनाया। टीटी इंस्पेक्टर सह यूनियन के महासचिव बीएम ने बताया कि  डॉक्टर्स डे पर रक्तदान कर इस दिवस को मनाने से बेहतर तरीका और कुछ नहीं हो सकता। रक्तदान करने से जहां चिकित्सकों को किसी मरीज की जीवन बचाने में मदद मिलेगी वहीं हम सभी रेलकर्मी को भी उन चिकित्सकों को इस दिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए  इससे  बढ़िया और कोई उपहार नहीं हो सकता। श्री पांडेय ने यह भी कहा कि इस कोरोना काल में डॉक्टर्स की अहमियत से भला समाज का कौन व्यक्ति वाकिफ नहीं है। जिसने दूसरों की जान बचाने के लिए स्वयं की जान की तनिक सा भी परवाह  नहीं की उनकी कृतज्ञता और समाज सेवा की इस भाव को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस कार्य के लिए उनकी जितनी भी प्रशंशा की जाय कम होगी। रेल यूनियन के बीएम पांडेय के अलावे ,  संजय पासवान, टीटीई बैकुंठ यादव और मनीष कुमार ने रक्तदान किया। इस मौके पर झारखंड के उन 21 डॉक्टरों को भी श्रद्धांजलि दी गयी जिन्होंने मरीजों की जान बचाने में अपनी जान गवां बैठे थे। मौके पर पलामू सीएस डॉ अनिल कुमार सिंह, दुर्गा जौहरी, समेत ब्लड बैंक के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें