पलामू एक्सप्रेस ट्रक से टकराया किसी की हताहत कि खबर नहीं है।

पटना से खुलने वाली पलामू एक्सप्रेस की ट्रक से हुई भीषण टक्कर, मौके पर मची अफरा तफरी।पटना से खुलने वाली पलामू एक्सप्रेस की टक्कर ट्रक से जहानाबाद से ठीक पहले को कोरोना हाल्ट पर हो गयी है स्थानीय लोगों ने बताया कि बगल के गांव के रहनेवाले एक व्यक्ति का ट्रक हॉल्ट पर बनी गुमटी को पार कर रहा था उसी दौरान ट्रक फंस गया ड्राईवर ट्रक को हॉल्ट के बीचोबीच छोड़कर फरार हो गया। बताते चलें की पटना से खुलकर बरकाकाना के लिये जानेवाली पलामू एक्सप्रेस ट्रक से टकरा गई जोरदार टक्कर की वजह से ट्रक के परख्च्चे उड़ गए ट्रक पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंस गया है, मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पर अनाज था ट्रक का नंबर AP 26Y 6543 हैं।इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया यात्री ट्रेन से उतर गए और मामले की जानकारी लेने लगे इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।बाद में काफी मशक्कत के बाद ट्रक को इंजन से निकाल लिया गया जिसके बाद यात्रियों की साँस में साँस आई हालाँ कि इस घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें