पलामू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा एनपीयू के कुलपति महोदय को व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है।

पलामू-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय को विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि सत्र 2018-20 सेमेस्टर चार के परीक्षा फॉर्म की शुल्क कम की जाए, विश्वविद्यालय वेबसाइट में चल रही त्रुटियों को अविलंब दूर किया जाए, सत्र 2018- 21 के छात्र जिनका सत्र बहुत पीछे चल रहा है, उन्हें शैक्षणिक भविष्य अविलंब निर्णय लिया जाए।सभी विषयों के नियमित रूप से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू किया जाए माइग्रेन एवं प्रोविजनल मे हो रही परेशानियों को अविलंब दूर किया जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उपरोक्त विषय के संबंध में अविलंब कार्रवाई की मांग करती है मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन हेतु बाध्य होगी।मौकेे पर झारखंड प्रदेश के प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय वर्मा, मेदनीनगर नगर मंत्री रोहित देव, चैनपुर मीडिया प्रभारी राजन कश्यप,गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक कुमार रवि,जिला स्कूल कॉलेज अध्यक्ष नितीश दुबे,अनिकेत शुक्ला आदि छात्र कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts