लेस्लीगंज निवासी सन्नी ज्वेलर्स के मालिक संजय सोनी को बिहार पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

पलामू जिला -nilamber-pitamber पुर निवासी सन्नी ज्वेलर्स के मालिक संजय सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार-2018 से संजय सोनी फरार चल रहा था, मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार द्वारा बिहार में शराब बंद है । इसके बावजूद भी झारखंड से सटे बिहार के कई जिलों में शराब सप्लाई किया जा रहा है,2018 में लेस्लीगंज निवासी संजय सोनी की बोलेरो गाड़ी से बिहार सीमावर्ती इलाके में शराब सप्लाई का कार्य किया जाने की सूचना बिहार पुलिस को मिली थी।2018 में ही गाड़ी चेकिंग के दरमियान बोलेरो गाड़ी से शराब बिहार ले जाने के क्रम मे बिहार के औरंगाबाद जिला पुलिस द्वारा बोलेरो गाड़ी से शराब बरामद किया गया था। बिहार पुलिस के हत्थे चढ़े बोलेरो चालक ने बताया था कि शराब झारखंड से बिहार में सप्लाई किया जाता है। पुलिस सूत्रों की पूछताछ में पाया गया कि बोलेरो गाड़ी पलामू जिला अंतर्गत लेस्लीगंज निवासी संजय सोनी के नाम पर अंकित है उसी समय संजय सोनी पर मद्य उत्पाद अधिनियम 30A के तहत मामला दर्ज किया गया था। और बोलेरो चालक को जेल भेज दिया गया , गाड़ी मालिक संजय सोनी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी किया जाने लगा , लेकिन वह तीन वर्षों से फरार चल रहा था।जिसे 24 मई 2021 को औरंगाबाद शहर थाना पुलिस के द्वारा लेस्लीगंज निवासी  संजय सोनी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वही संजय सोनी के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार संजय सोनी अपना बोलेरो गाड़ी चौरा बांसडीह लेस्लीगंज निवासी रामचंद्र शर्मा के पास 2018 में ही बिक्री कर दिया था लेकिन किसी कारणवश गाड़ी ट्रांसफर नहीं कराया था बोलेरो गाड़ी संजय सोनी के नाम पर ही अंकित था इसलिए उसपर मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस का कहना है कि बोलेरो गाड़ी से संजय सोनी के मिली भगत के कारण झारखंड से बिहार में शराब सप्लाई किया जा रहा था।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकीकत

9608122844

 

नीलाम्बर-पिताम्बर पुर से

जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें