पलामू में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, देर रात कई स्थानों पर छापेमारी।
पलामू न्यूज Live// मेदिनीनगर: पलामू जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर शनिवार 1 अगस्त की रात में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों, पुलों, सार्वजनिक स्थलों एवं सुनसान इलाकों में छापेमारी की।
कई स्थानों पर देर रात तक बिना किसी उचित कारण के जुटे लोगों से पूछताछ की गई। संदिग्ध पाए गए कुछ लोगों को सत्यापन एवं पूछताछ के लिए संबंधित थाने में लाया गया।कई स्थानों पर देर रात तक बिना किसी उचित कारण के जुटे लोगों से पूछताछ की गई।
संदिग्ध पाए गए कुछ लोगों को सत्यापन एवं पूछताछ के लिए संबंधित थाने में लाया गया। पूछताछ के बाद सभी व्यक्तियों की पहचान एवं आवश्यक जानकारी का सत्यापन किया गया।
प्रथम दृष्टया किसी गंभीर आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता नहीं मिलने पर उन्हें कड़ी चेतावनी एवं भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, शराब सेवन, हुड़दंग या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यदि भविष्य में कोई व्यक्ति दोबारा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विशेष कर अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं सुरक्षा बलों की सक्रिय मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।
(1) चैनपुर थाना परिसर में पूछताछ के लिए लाए गए संदिग्ध लोगों से जानकारी जुटाती पुलिस। पुलिस ने लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
(1) चैनपुर थाना परिसर में पूछताछ के लिए लाए गए संदिग्ध लोगों से जानकारी जुटाती पुलिस। (2) मनातू थाना क्षेत्र के दुलकी पुल के समीप विशेष अभियान के दौरान पुलिस की कार्रवाई। “अपराध मुक्त समाज के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।” पलामू न्यूज Live

