मध्य विद्यालय ओरिया के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए पलामू डीसी से अपेक्षा है।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत ओरिया गांव में स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय की स्थिति इन दिनों खराब है। विद्यालय की छत बरसात की पानी को सहन नहीं कर पाएगी, बारिश जब होती है तो विद्यालय के छत का पानी सिपेज कर फर्श पर गिरने लगता है। जिससे बच्चों को पढ़ने में भारी समस्या हो रही है वही विद्यालय की छठ टूट कर गिरने की कगार पर है। विद्यालय में लगे प्रोजेक्टर रूम की छत टूट कर गिर रही है जिससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं संग शिक्षक डरे सहमे रहते हैं। इनकी शुद्ध लेने वाले कोई भी नहीं है इस बात की शिक्षा विभाग से संबंधित कई अधिकारियों को सूचित किया गया पर किसी ने इनकी एक नहीं सुनी। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कहा कि जब बारिश होती है तो हम सभी डरे सहमे रहते हैं, पठन-पाठन में समस्याएं हो रही है। इस विद्यालय में शौचालय की समस्या काफी दिनों से है पुराने शौचालय जर्जर स्थिति में है, स्कूल का पंखा भी खराब हो गया है। वहीं 1 अगस्त से एमडीएम का राशि नहीं मिलने से राशन नहीं लिया गया है जिससे बच्चे अपने घर से टिफिन लाकर भोजन कर रहे हैं। शौचालय के कारण बच्चों को जब शौच लगता है तो वो अपने घर पर जाकर सौच करते हैं। इस मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका शोभा कुमारी एवं छात्रों ने पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से अपेक्षा रखते हुए कहा कि हम सभी का आखरी भरोसा पलामू डीसी हैं। अभी तक पलामू में कोई भी इनके जैसा उपयुक्त नहीं आया था इन्होंने खबर सुनते ही किसी भी कार्य को जांच कर अभिलंब दोषियों के ऊपर कार्रवाई करते हुए जरूरी कार्य को पूर्ण करते हैं। पलामू प्रमंडल कि ताजा तरिन खबरों के लिए पलामू न्यूज Live के साथ जुड़े रहिए।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें