पांकी विधानसभा के नीलांबर-पीतांबरपुर, नए प्रखंड-अंचल कार्यालय में पदाधिकारियों के आवासों का हुआ भव्य उद्घाटन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत ​75-पांकी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कड़ी में आज 30 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को एक ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ। क्षेत्रीय विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने नीलांबर-पीतांबरपुर में नवनिर्मित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय भवन के साथ-साथ सभी पदाधिकारियों के नए आवासीय परिसरों का विधिवत और भव्य उद्घाटन किया।
​इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि यह नवनिर्मित प्रशासनिक परिसर क्षेत्र की जनता को सुगम सेवाएं, पारदर्शिता और त्वरित समाधान प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने दोहराया आमजन की समस्याओं का त्वरित निवारण करना और पांकी को विकास के शीर्ष पर पहुंचाना ही हमारा पहला और अंतिम संकल्प है। गरिमामयी उपस्थिति और आभार इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से

प्रशासनिक अधिकारी:- प्रखंड विकास अधिकारी सह अंचल अधिकारी श्री जागो महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री आलोक कुमार। प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सहित अन्य पदाधिकारी, ​जनप्रतिनिधि एवं प्रतिनिधि जिला प्रतिनिधि श्री प्रकाश मेहता, प्रो. बच्चन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, प्रमुख सुनील पासवान, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल सोनी, मुखिया पूनम देवी, वीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, प्रतिनिधि श्री निर्मल मेहता, वीरेंद्र मेहता, पंचायत समिति सदस्य सह वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री कमेश यादव, पांकी विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, अजय पासवान, दिलीप मेहता, अरविंद मेहता, धर्मेंद्र मेहता, सुधीर तिवारी। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, विभिन्न मंच एवं मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी अतिथियों और आम नागरिकों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। पलामू प्रमंडल की ताज़ा खबरों के लिए पलामू न्यूज Live से जुड़े रहे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें