ईटहे के युवक की ससुराल मे हुई मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर मारकर फांसी पर लटकाने का लगाया आरोप।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जुरू पंचायत के इटहे गांव निवासी 22 वर्षीय अखलाक आलम की गुरुवार को ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत। वहीं मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। लेस्लीगंज पुलिस ने इस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार अखलाक आलम की शादी करीब एक वर्ष पूर्व फरजाना खातून से हुई थी, वह शादी के बाद से ही अपने ससुराल में रह रहा था। मृतक अखलाक के भाई शहज्जाद आलम और नौशाद आलम ने बताया कि गुरुवार रात ससुराल वालों ने उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं दी। रात करीब आठ बजे ग्रामीणों से फोन पर जानकारी मिली कि अखलाक ने फांसी लगा ली है। परिजनों का आरोप है कि अखलाक की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या का लगे। उनका कहना है कि अखलाक सेंट्रिंग का काम करता था और अपनी कमाई का काफी पैसा ससुराल पक्ष को दिया था। पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था परिजनों ने ससुर, सास, साला और पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शुक्रवार को शव के पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है और शरीर पर मारपीट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts