पति ने ही किया था पत्नी की हत्या, पुलिस के समक्ष स्वीकार किया हत्या करने की बात, पति गिरफ्तार देवर, सास-ससुर फरार।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत बरडीहा पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति बभनी गांव निवासी नसरुल्ला खान के पुत्र मो सैफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपी देवर, सास एवं ससुर अभी भी फरार बताये जा रहे हैं। सुत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को तड़के सैफ की पत्नी गुलशन आरा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी के फंदे से झूलता पाया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों के ऊपर मामला दर्ज किया है। मायके वालों का आरोप है कि गुलशन आरा को उसके पति ने ही गला दबाकर मार दिया था और उसे फांसी पर लटका दिया था। मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही गुलशन आरा के पति एवं सास ससुर द्वारा मोटरसाइकिल की मांग की जाती रही थी और उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित भी किया जाता था। जिसके बारे में गांव में पंचायत भी हुई थी इसके बाद घर वालों ने मारपीट नहीं करने एवं दहेज में मोटरसाइकिल नहीं लेने की बात कही थी। इसके बाद भी उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था मृतक के माता-पिता के गुजर जाने के कारण उसकी बहन सैमून खातून द्वारा थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा बरडीहा थाना कांड संख्या-39/26, दिनांक-01/07/26, धारा-80/3(5)BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जल्द ही अन्य आरोपी देवर, सास एवं ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें