एसपी ने किया त्वरित कार्रवाई, पैसे कि लेनदेन को लेकर थाना प्रभारी हुए निलंबित।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिला के तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम के लिए शुक्रवार का दिन काला दिन साबित हुआ, जिले के एसपी कपिल चौधरी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। ज्ञातव्य हो कि आनंद राम 2018 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं जो झारखंड का ही निवासी हैं, आनंद राम पलामू के पाटन समेत कई थानों में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहे हैं। पूर्व एसपी रिष्मा रमेशन ने करीब एक वर्ष पहले सब इंस्पेक्टर आनंद राम को तरहसी थाना का थाना प्रभारी नियुक्त किया था, निलंबित होने के बाद सब इंस्पेक्टर आनंद राम को पुलिस लाइन मेदिनीनगर भेजा गया है। वहीं पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पैसे कि लेन-देन के आरोप में तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को निलंबित किया गया है, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी से किया गया शिकायत, SDPO के जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई।

बता दें कि तरहसी के रहने वाले कारोबारी ने पलामू एसपी से तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम के खिलाफ पैसे कि लेन-देन को लेकर शिकायत की थी, शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गयी जांच के बाद थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है। एसपी ने जांच करने का आदेश लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार को दिया था, SDPO ने जांच कर सही रिपोर्ट एसपी को सौंपा तब एसपी ने किया त्वरित कार्रवाई। सुत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मई महीने में तरहसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने कुछ गाड़ियों को पकड़ा था। पकड़े गए गाड़ियों को छोड़ने के एवज में तरहसी थाना प्रभारी और कारोबारी में पैसे कि लेनदेन कि बातें हुईं थी, जिसे लेकर कारोबारी को परेशान किया गया जा रहा था। तब जाकर कारोबारियों के द्वारा यह जानकारी जिला के पुलिस कप्तान कपिल चौधरी को दिया गया, उन्होंने त्वरित जांच कर उचित कार्रवाई किया जिससे क्षेत्र में एसपी कि प्रशंसा की जा रही है। वही इस खबर से जिले के सभी थाना में हड़कंप मची हुई है, जिले वासियों का कहना है कि जिले में वैसे कई थाना है जहां रिश्वत खोरी चरम पर है बिना पैसा का कोई काम नहीं किया जाता है। नए एसपी कपिल चौधरी से उम्मीद है कि वे अपने स्तर से जांच कर जिले के सभी थाना को रिश्वत खोरी से मुक्त करेंगे। पलामू जिले के तरहसी थाना पांकी-75  विधानसभा और लेस्लीगंज पुलिस अनुमंडल के अंतर्गत आता है, यह इलाका मनातू, पिपराटांड़, किशुनपुर ओपी, पांकी और लेस्लीगंज थाना से सटा हुआ है। वैसे पांकी विधानसभा के तरहसी, मनातू, पिपराटांड़, पांकी थाना क्षेत्र का इलाका अफीम की खेती के लिए भी चर्चित रहा है। साथ ही यह क्षेत्र नक्सल गतिविधियों के लिए भी जाना जाता रहा है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें