पलामू पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ पोस्ता की खेती को किया विनष्ट।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई। प्रथम कार्रवाई में नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनाग के जंगली क्षेत्रों में वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए। अफीम/पोस्ता की फसल के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 01 एकड़ क्षेत्र में लगी फसल को डगरा पुलिस पिकेट के पुलिसकर्मियों द्वारा विनष्ट किया गया। इस संबंध में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झांटी के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से लगी करीब 12 एकड़ में अफीम/पोस्ता की फसल को विनष्ट किया गया। उक्त विनष्टीकरण अभियान में मनातू थाना के पदाधिकारी एवं जवान संयुक्त रूप से शामिल थे। अवैध अफीम की इस खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। नाम-पता सत्यापन उपरांत वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दायर कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा आमजनों से अपील की जाती है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी अथवा इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें