पलामू में गरीब परिवारों को किया जा रहा हैं बेदखल, पीड़ित परिवार विधायक को सौंपा ज्ञापन।

पलामू न्यूज Live //पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड पांकी के अति-नक्सल प्रभावित पंचायत ताल के ग्राम बिरबिर स्थित टोला चेटर में लगभग 35 से 40 गरीब परिवार जो सैकड़ों वर्षों से अपने पूर्वजों के साथ निवास करते आ रहे हैं, इन्हे बेदखल किया जा रहा है। इन परिवारों के पास न तो रहने के लिए पक्का घर है न खाने-पीने के लिए पर्याप्त अनाज और न ही पहनने के लिए उचित वस्त्र है। इन गरीब लोगों को घर नहीं होने के कारण तिरपाल लगाकर किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। इन परिवारों ने बताया कि उनकी जमीन और घर से वन विभाग तथा ज़मींदारों द्वारा उन्हें बेदखल किया जा रहा है। इसी समस्या को लेकर उन्होंने पांकी विधायक कुशवाहा डॉ. शशिभूषण मेहता जी को ज्ञापन सौंपा। सभी लोगो ने माननीय विधायक से गिड़-गिडा़ कर अपने घर परिवार को बेघर होने से बचाने के लिए जीहुजूरी किया और कहा कि हुजूर किसी ने हमारी बाते नहीं सुन रहे है। हम सभी के लिए आपही भगवान हैं वन विभाग और जमिदारों ने हमें जीना मुहाल कर दिया है आज तक हम सभी को कोई सरकारी लाभ नही मिला है। वहीं माननीय पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता सभी की फरियाद सुनकर उनके समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर विधायक को ज्ञापन सौपने वालों में श्री संतोष भूईयां, संजय भुईयां, ललिता देवी, गीत देवी, सुकनि देवी, पूनम देवी, पचिया कुंवर, योगेंद्र भुईयां, प्रतिमा देवी, पार्वती कुंवर, पारो देवी, कुनेश कुमार, उपेंद्र कुमार, चंदन कुमार सहित कई अन्य परिवार शामिल हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts