विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के पूर्व विधायक प्रतिनिधि निर्मल मेहता के पिता का निधन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड नीलांबर–पीतांबरपुर के ग्राम सीताडीह निवासी समाजसेवी एवं पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के पूर्व विधायक प्रतिनिधि निर्मल मेहता जी के पिता स्वर्गीय यदुवर महतो जी का बीती रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सीताडीह के मलय नदी के श्मशान घाट पर किया गया। वहीं इस खबर को सुनते ही विधायक डॉ शशिभूषण मेहता श्मशान घाट पर पहुंचें और श्रद्धा शुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल दें। स्वर्गीय यदुवर महतो के अंतिम संस्कार में क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित होकर अंतिम विदाई दिया। इस मौके पर जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रो. राजकमल वर्मा, प्रो. बच्चन ठाकुर, मुखिया मंदीप मेहता, महेंद्र कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, विरेंद्र मेहता, सुधीर तिवारी, मिथलेश पासवान, समाज सेवी नवलकिशोर राय, दीपक गिरी, गिरजा राम, आशीष कुमार मेहता, अरविंद मेहता, मनोज राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें