मुखिया रेखा देवी ने हरी झंडी दिखाकर विजेता खिलाड़ियों को जिला में फुटबॉल खेलने हेतू किया रवाना।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के नीलांबर- पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय लेस्लीगंज के छात्र खिलाड़ियों को 15 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को पंचायत के माननीय मुखिया श्रीमती रेखा देवी के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय एक फुटबॉल मैच 14 अंडर विजेता टीम को जिला स्तरीय खेल के लिए हरी झंडी दिखा कर रखाना किया गया। मौके पर मौजूद मुखिया श्रीमति रेखा देवी ने सभी खिलाड़ियों को जिला में विजयी प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में खिलाड़ियों कि कमी नहीं है सिर्फ उन्हें निखारने की आवश्यकता है। राज्य सरकार स्कूली बच्चों को प्रेरित करने हेतु एक से बढ़कर एक खेल संबंधित कई योजनाएं चलाई है। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राम ने कहा कि किसी भी खेल को खेल समझ कर नहीं खेलना चाहिए उसे एक कला समझ कर खेलें सफलता आपको जरूर प्राप्त होगी। झारखंड सरकार खिलाड़ियों के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता कर रही है आपको उस लायक बनना है। किसी भी कार्य मेहनत और लगन से करने पर बड़ी से बड़ी सफलता आपको कदम चूमेगी। उन्होंने अपने विद्यालय के सभी खिलाड़ियों को जिला में भी जीत कि परचम लहराने की शुभकामनाएं दी। मौके पर प्रधानाध्यापक अरविन्द राम, चेंबर अध्यक्ष सह समाजसेवी छोटेलाल सोनी, प्रबंधन समिति अध्यक्ष जाफर खान, शिक्षक संत तिवारी, संगीता कुमारी प्रियदर्शिनी, कलावती कुमारी, मनीष सोनी, पुरूषोत्तम गौतम सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों में कुणाल सोनी, जीतू कुमार, कमल कुमार, हर्षित, अमित, आयुष, प्रवीण, आरव यादी शामिल हैं। इस तरह की कार्यक्रम से क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखी जा रही है सभी ने ऐसे कार्य की सराहना किया।

पलामू न्यूज Live

” ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें