महिषासुर रूपी राक्षस को समाज से भगाने की आवश्यकता है: दीपक गिरी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलाम्बर- पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के विभिन्न दुर्गा पुजा पंडालों मे पहुंच कर पंचायत समिति सदस्य पति सह समाजसेवी दीपक गिरी ने मां कालरात्रि का दर्शन कर आशिर्वाद लिए। साथ ही क्षेत्र वासियों के लिए माता रानी से सुख शान्ति समृद्धि आरोग्य के लिए कामना कर सभी पुजा कमेटी को अपने स्तर से सहयोग राशि प्रदान किए। वहीं उन्होने अपने संबोधन में कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ा है तब तब नारी शक्ति का अवतार हुआ है। जब महिषासुर के अत्याचार से यह धरती पर त्राहि-त्राहि मची थी तब सभी देवताओं ने मिलकर मां दुर्गे की उत्पत्ति कि और महिषासुर मधु केटक जैसा पापियो का बध कर इस धरती को मुक्ति दिलाये। आगे श्री दीपक गिरी ने कहा कि उसी प्रकार से हमारे समाज में भी हम सभी के बीच राजनीतिक कर जनता सेवा के नाम से कुर्सी पर वैसे कई महिषासुर रूपी व्यक्ति बैठे हैं और जनता को छलने का काम कर रहे हैं वैसे महिषासुर को भी पंचायत से मार कर भगाने का काम करना है। साथ ही सभी कमिटी को दिल के गहराई से धन्यवाद और शारदीय नवरात्र पर्व कि ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दिए। वहीं पंचायत क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुछ दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गे को साक्षी मानकर पंचायत वासियों ने समाजसेवी दीपक गिरी को हरतुआ पंचायत से आने वाले पंचायती चुनाव में मुखिया का चुनाव लड़ने के लिए मुखिया प्रत्याशी के रूप में इनके नाम का घोषणा किया गया। मुखिया प्रत्याशी युवा समाज सेवी दीपक गिरी जी के साथ मौके पर सभी पुजा कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्य गण, संजय भारती, दिलीप यादव, विक्की गिरी, धर्मराज शुक्ला उर्फ अखिलेश शुक्ला, बिट्टू टेंट हाउस शिव प्रसाद साव, अमित यादव वार्ड सदस्य, शुशील यादव वार्ड सदस्य, कमेश राम वार्ड सदस्य, शेखर चंद्ररा, डीलर राजीव शुक्ला, दिलीप राम, भरत यादव, गुडन गिरी, पिंटू राम, ओमप्रकाश गिरी, संतोष यादव, अशोक गिरी, अवधेश राम, अजय राम, प्रमोद पासवान, टूना प्रवीण, आषिश मुण्डा, भीम कुमार, नन्दू सिंह बबन गिरी, अनीष गिरी, गौतम यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें