बाल शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की जयंती समारोह सम्पन्न,प्रजापति समाज का इतिहास देशप्रेम से ओतप्रोत वाला है-अविनाश देव।

पलामू-हुसैनाबाद में 02 अप्रैल 2023 दिन रविवार को झारखंड कुम्हार समन्वय समिति पलामू के द्वारा हुसैनाबाद अनुमंडलीय समिति के तत्वावधान में हुसैनाबाद के ब्लॉक रोड के सिंचाई कॉलोनी मध्य विद्यालय के प्रांगण में बाल शहीद रामचंद्र विद्यार्थी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हुसैनाबाद अनुमंडलीय समिति के अध्यक्ष विगन प्रजापति ने की वहीं मंच संचालन सचिव मुरली मनोहर प्रजापति ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड माटी कला बोर्ड सदस्य सह झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के समन्वयक अविनाश देव ने बाल शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की तस्वीर के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलित व श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौक़े पर उन्होंने बाल शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी का जन्म 01 अप्रैल 1929 को उत्तर प्रदेश के ज़िला देवरिया के नौतन हतियागढ़ गाँव में बाबूलाल प्रजापति के घर हुआ था। माता मोतीरानी का पुत्र रामचन्द्र विद्यार्थी सातवीं कक्षा से ही आज़ादी के दीवाने थे 09 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के ख़िलाफ़ अंग्रेज़ों भारत छोड़ो आंदोलन का ऐलान किया था। रामचंद्र विद्यार्थी उस आंदोलन में कूद पड़े थे और उन्होंने 14 अगस्त 1942 को ही देवरिया कचहरी पर तिरंगा फहरा दिया था उसी समय अंग्रेज़ों ने उनको अपनी गोली का शिकार बना दिया जिसमें वे शहीद हो गए। उन्होंने आज़ादी की अलख जगाने के लिए मात्र 13 वर्ष की उम्र में अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया ऐसा विरला उदाहरण हमें इतिहास में कोई दूसरा नहीं मिलेगा। प्रजापति समाज का इतिहास हमेशा से ही देशप्रेम से ओतप्रोत व गरिमामयी वाला रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज हमलोग आज़ाद देश के वासी हैं फिर भी हमारा समाज आर्थिक, सामाजिक व वैचारिक रूप से समृद्ध नहीं हो पाया है। जिसके लिए हम सबको संगठित होकर अपने एवं अपने ही जैसे अन्य समाज जो कि अभी तक हाशिये पर हैं उनके लिए एकजुटता से हक़ की लड़ाई लड़कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना होगा तभी जाकर समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। आगे उन्होंने कुम्हारों पर हो रहे अत्याचार के निदान पर भी प्रकाश डाला साथ ही संगठन की मज़बूती के लिए सदस्यों के एकजुट रहने की सलाह दी। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन समिति के संरक्षक सुदर्शन प्रजापति ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के हुसैनाबाद अनुमंडलीय कोषाध्यक्ष महावीर प्रजापति, सदस्य पप्पू प्रजापति, सत्येंद्र प्रजापति, नंदू प्रजापति, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य परमेन्द्र प्रजापति, अनिता मनोहर, अच्छे लाल प्रजापति। अनूप प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, कृष्ण कुमार पंडित, ललन प्रजापति, परशुराम प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, उमेश प्रजापति, राजमुनि प्रजापति, भीम प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, रंजीत प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, रमेश प्रजापति, अरविंद प्रजापति, शिवनाथ प्रजापति, कुंदन प्रजापति, बाबू प्रजापति, शोभा प्रजापति, रंजीत प्रजापति, राजमोहन प्रजापति, रमेश प्रजापति, प्रभु प्रजापति, अनिल प्रजापति, संतोष प्रजापति, बसंत प्रजापति, मुरली श्याम प्रजापति आदि ने सक्रिय भूमिका अदा की।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें