विधायक आलोक चौरसिया ने किया चियांकी पीडब्ल्यूडी से मेघा दूध फॉर्म तक पथ निर्माण का शिलान्यास।

पलामू-मेदिनीनगर डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने मुख्यमंत्री सड़क योजना अंतर्गत प्रखंड मेदिनीनगर चियांकी-रजवाडीह पीडब्ल्यूडी रोड से मेघा दूधफार्म तक पथ निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। वहीं विधायक श्री चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सहयोग प्यार,आशीर्वाद,दुलार ही आज मुझे इस जगह ले आई है। सोच सकते हैं झारखंड में बीजेपी सरकार नहीं होने के बावजूद भी अपने क्षेत्र में विकास का कार्य रुकने नहीं दे रहा हूं। साथ ही अपने क्षेत्र में विकास की कार्य रुकने भी नहीं दूंगा जिस क्षेत्र में सड़क नहीं होती है वहां विकास का कार्य में अवरोध उत्पन्न हो जाती है। कहा जाता है कि कोई भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक राह की जरूरत है बिना रास्ता के कुछ भी संभव नहीं होता है। मौके पर जिला परिषद अर्जुन सिंह, प्रमुख बसंती देवी, पंचायत समिति पिंटू तिवारी, समाजसेवी अजीत मेहता, जवाहर जी पंचायत समिति, अजीत सिंह, भीष्म चौरसिया, आशीष चौरसिया। रामनरेश जी, युगल किशोर सिंह, दिनेश यादव, प्रशांत सिंह, नितिन उरांव, अवधेश विश्वकर्मा, संजय कुमार, मिथिलेश चौरसिया, परवेज अख्तर, शंकर उरांव एवं बीजेपी के कई गनमान वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ-साथ ग्रामींण भी मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें