गढ़वा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के”खतियानी जोहार यात्रा” मे एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर फैंस का फूटा गुस्सा,जमकर हुआ बवाल।

गढ़वा-जिलें मे झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम दिनांक 8 दिसम्बर 2022 दिन गुरूवार को गढ़वा मे किया गया। इस जोहार यात्रा मे भोजपुरी के सुपर स्टार सिंगर/एक्ट्रेस एवं अन्य कलाकारों का कार्यक्रम था। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह देर से पहुंची जिसके वजह से मुख्यमंत्री के आने से पूर्व उनका कार्यक्रम नहीं हो सका। वहीं जब मुख्यमंत्री के जाने के बाद एक्ट्रेस का कार्यक्रम कराया गया तो लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और स्टेज के पास जाने की होड़ करने लगे।
कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरी।
स्टेज के पास जाने की होड़ में लोग आपस में एक दूसरे से टकराने लगे और गिरने लगे जिसके वजह से पुलिस को लोगों के ऊपर थोड़ी सख्ती बरतनी पड़ी। जब पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू किया तो कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस अफरा- तफरी में कई लोगों को चोटें भी आई है जिसके चलते एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कार्यक्रम तुरंत रोक दिया गया।
भीड़ ने की भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से बदसलूकी।
वहीं जब अक्षरा सिंह बिना कार्यक्रम किए ही वापस जानें लगी तो कार्यक्रम में आए नाराज लोगों ने कार्यक्रम में रखी कुर्सियों को अपना निशाना बना लिया। उस दौरान कुछ लोगों ने अक्षरा सिंह के साथ बदतमीजी और बदसलूकी भी की साथ ही कुछ लोगों ने उन्हें छूने की भी कोशिश की वहीं झारखंड पुलिस के द्वारा अक्षरा सिंह को जैसे-तैसे वहां से बाहर निकाला गया।
हुड़दंगई के कारण से रोका गया कार्यक्रम।
जानकारी के लिए बता दें कि दिनांक 8 दिसम्बर 2022 दिन गुरूवार को गढ़वा मे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का “खतियानी जोहार यात्रा” कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री को आने से पूर्व स्टेज पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कई कलाकारों जैसे भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय, सिंगर ममता राउत, सिंगर अमृता दीक्षित, सिंगर पायल बनारसी और झारखंड स्टार कुणाल तिवारी ने प्रस्तुति दी थी। हालांकि इस दौरान भी बीच-बीच में कई लोगों की हुड़दंग से कार्यक्रम को रोक दिया गया था।