कुराइन पतरा लेस्लीगंज मे पांकी पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने किया भक्ति जागरण का उद्घाटन।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड के कुराइन पतरा पंचायत में छठ पूजा के शुभ अवसर पर छठ पूजा समिति कुराइन पतरा के द्वारा दिनांक 6 नवम्बर 2022 दिन रविवार कि शाम भक्ति जागरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन पुर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने फीता काटकर किया इसके पूर्व कमिटी के लोगों ने पूर्व विधायक को फूल-माले से किया स्वागत। वहीं इस भक्ति जागरण में रवि रंगीला मिठू लाल और ललन यादव ने लोगो को अपना मधुर आवाज में भक्ति गाना से झुमाने का काम किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति जागरण से लोगों में श्रद्धा भाव का विकास तो होता ही है साथ ही इसी बहाने हमें ईश्वर के नजदीक कुछ पल बिताने का मौका भी मिल जाता है। साथ हीं भक्ति जागरण करवाने वाले कमेटी को मैं हार्दिक धन्यवाद देता हूं इसी प्रकार प्रतिवर्ष श्रद्धा भाव के साथ इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए। मौके पर पंचायत के युवा समाज सेवी ओम प्रकाश प्रजापति,सुरेन्द्र शुक्ला,मंदीप तिवारी,अनूप जायसवाल,मंटु तिवारी,संतोष सिंह एवं कमिटी के सदस्य सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें