रांची झारखंड मे राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट,चाक-चौबंद सुरक्षा के किए जा रहे पुख्ता इंतजाम।

रांची-झारखंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी झारखंड दौरे को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। झारखंड के मुख्य सचिव DGP से लेकर रांची के SSP तक हर दिन राष्ट्रपति के आगामी दौरे को लेकर अपने प्लानिंग को अंतिम रूप दे रहे हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बैठकों का दौर भी लगातार जारी है झारखंड स्थापना दिवस पर अपने दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू रांची आ रही हैं।

अभी से ही मोरहाबादी मैदान इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की तैनाती।

राष्ट्रपति के झारखंड दौरा होने वाला है राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अभी से चौकस की जा रही है रांची पुलिस अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। राजधानी रांची में जहां-जहां राष्ट्रपति का कार्यक्रम होना है वहां-वहां सुरक्षा अभी से ही पुख्ता कर दिए गए हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में भी राष्ट्रपति का एक कार्यक्रम होना है। ऐसे में अभी से ही कार्यक्रम स्थल पर एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है। जो लगातार मोरहाबादी मैदान पर नजर रखते नजर बनाए हुए हैं। ऊंची इमारतों से भी पुलिस जवान करेंगे निगरानी
राष्ट्रपति एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे राजभवन या फिर हेलीकॉप्टर से खूंटी जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा के लिए 3 हजार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। जबकि आधा दर्जन IPS अफसर के अलावा दर्जनों DSP इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों को सुरक्षा का कमान सौंपा जाएगा। यहीं नहीं राष्ट्रपति के गुजरने वाले रूट पर ऊंची इमारतों से भी पुलिस जवान निगरानी करेंगे।

होटलों में होगी औचक निरीक्षण।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर अब मात्र कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। शहर के सभी होटलों में औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा हर दिन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें