दो पक्षों में खूनी झड़प,होटल को किया गया आग के हवाले 6 व्यक्ति घायल।

झारखंड-धनबाद जिलों मे इन दिनों अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है वर्चस्व की लड़ाई को लेकर अक्सर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं मधुबन थाना क्षेत्र के नारायणधोड़ा में दो पक्षों में खूनी झड़प की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अवैध कोयले पर वर्चस्व को लेकर यह झड़प हुई है। वहीं एक होटल को आग के हवाले कर दिया गया है होटल से 50 हजार रूपये भी लूट लिये गये हैं साथ हीं कई घरों में बमबाजी और पथराव भी की गई है। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है कई बाइक को भी तोड़ दिया गया है। दर्जनों राउंड फायरिंग की गई है स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी लेकिन मूक दर्शक बनीं हुई थी। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये हैं।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें