पलामू-मेदिनीनगर बहुत जल्द नगर निगम के इतिहास में पहली बार महिलाओं के लिए बड़े शहरों की तर्ज पर चार”पिंक सिटी बस”चलाई जाएगी-अरूणा शंकर।

पलामू-मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बहुत जल्द निगम के इतिहास में पहली बार महिलाओं के लिए बड़े शहरों दिल्ली मुंबई कोलकाता रांची की तर्ज पर जल्द हीं चार पिंक सिटी बस चलाया जाएगा जिसकी स्वीकृति नगर विकास से कल यानी 8 जुलाई 2022 को मिल चुकी है। महापौर अरुणा शंकर ने कहा मैं उप महापौर मंगल सिंह तथा वार्ड पार्षद गण काफी दिनों से प्रयासरत थे की यहां की महिलाओं के लिए भी बड़े शहरों की तर्ज पर पिंक सिटी बस चले ताकि हमारी माताएं,बहने एवं बेटियां सुरक्षित रूप से कम पैसों में बाजार,स्कूल,अस्पताल एवं कार्य करने वाली महिलाएं निगम क्षेत्र के किसी भाग में आ जा सके जो सपना अब सच होने जा रहा। महापौर ने यह भी बताया कि हर वार्ड में नए यात्री शेड बनेंगे जिसकी राशि भी उपलब्ध करा ली गई है जहां से महिलाएं सुरक्षित रूप से बस पकड़ सकेंगे। महापौर अरुणा शंकर ने बस के बारे मे बताते हुए कहा बस को अत्याधुनिक तरीके से बनवाया जाएगा जो वाईफाई एवं सीसीटीवी कैमरा से लैस होगा। साथ हीं हर बस में एक महिला सुरक्षा कर्मी के अलावे एक महिला टिकट कलेक्टर होगी अगर महिला ड्राइवर उपलब्ध हुई तो उसे भी प्राथमिकता के आधार पर  रखा जाएगा।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें