अमिन से जमिन नापी का मांगा नकल,नहीं देने पर किया गाली-गलौज जान से मारने का दिया धमकी,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू-नीलांबर पीतांबर पुर प्रखंड अंतर्गत दारूडीह पंचायत के मुरमुसी गांव निवासी,अजय श्रीवास्तव को अमीन के गाली-गलौज मारपीट के धमकी देने के जुर्म मे लेस्लीगंज पुलिस अजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल भेजने के बाद अजय श्रीवास्तव के घर वाले का कहना है कि वो बेकसूर हैं,उन्होंने अमीन के साथ किसी प्रकार के गाली गलौज मारपीट करने का धमकी नहीं दिया है,उन्हें किसी के इशारे पर जबरदस्ती फंसा कर जेल भेज दिया गया है।

क्या कहा अमिन शंकर कुमार सिंह।

आईए बताते है विस्तार से गुरुवार को नीलांबर पीतांबर पुर अंचल अमिन शंकर कुमार सिंह ने,लेस्लीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत किया की रोज की तरह अंचल कार्यालय में काम कर रहे थे,तभी अचानक मुरमुसी निवासी अजय श्रीवास्तव हमारे कार्यालय में आकर बिना किसी वजह के हम से उलझ पड़े,और गाली गलौज करते हुए कहा कि हमारे घर के पास जो नापी किया है उसका नकल दो। जब हमने बताया कि नकल देने वाला काम हमारे साहब का है,नकल हम नहीं देते हैं इस पर हमारे ऊपर मारपीट पर उतारू हो गए,और कार्यालय में ही गाली गलौज करने लगे तथा मुझे मारने की धमकी दिया,डर से तत्काल हमने लेस्लीगंज थाना को सूचना दिया और सारे घटना के बारे मे बताया,तब जाकर लेस्लीगंज पुलिस ने अपने हिसाब से जाँच पड़ताल कर मामला शांत कराया और अजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अजय श्रीवास्तव के बेटे ने कहा किसी के इशारे पर हमारे पिता जी को टारगेट कर भेजा गया है जेल।

अजय श्रीवास्तव को न्यायिक हिरासत भेजे जाने के एक  दिन बाद उनके बेटा ने पत्रकारों को बताया कि हमारे पिता जी नीलांबर पीतांबर पुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अमीन से नापी की गई जमीन के कागजात मांगने गए थे इसी बीच अमीन द्वारा बिना वजह के थाने में आवेदन देकर फसाया गया है अमीन शंकर कुमार सिंह के साथ न तो मारपीट हुई है और नहीं गाली गलौज हुआ है। आरोप जब अमीन द्वारा लगाया गया है मारपीट और गाली गलौज का तो नीलांबर पीतांबर पुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है उसका फुटेज देखने के बाद पता लग जाएगा कि हमारे पिताजी अजय श्रीवास्तव किन के साथ मारपीट और गाली-गलौज कीए है। सचाई यही है कि किसी के इशारे पर हमारे पिताजी अजय श्रीवास्तव को थाना और अंचल द्वारा टारगेट कर जेल भेजा गया है जो कि ये निराधार है मुझे माननीय न्यायालय पर भरोसा है वो नीलांबर पीतांबर पुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का CCTV फुटेज देखें खुद व खुद दुध के दूध और पानी के पानी हो जाएगा।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts