रूद्रानंद सरस बने टी ओ पी टु के थाना प्रभारी वर्ष 2018 से 2022 जुन तक पलामू में शहर के ट्रैफिक प्रभारी बने रहें।

पलामू-मेदिनीनगर जिला के ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस को टी ओ पी टु प्रभारी बनाया गया है। इसके पूर्व टीओपी टू के प्रभारी रामजीत सिंह थे,उन्हें ट्रैफिक प्रभारी बनाया गया है। वहीं पलामू के जुझारू कर्मठ कर्तव्यनिष्ठ ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस को टी ओ पी टू का कप्तानी दिया गया है। मालूम हो कि टीओपी टू थाना के नए प्रभारी  रूद्रानंद सरस 1996 में पुलिस सेवा में बहाल हुए 1996 में सबसे पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय चतरा में पदस्थापित हुए। वर्ष 2011 से 2015 तक धनबाद में कार्यरत थे। पलामू के हरिहरगंज थाना में मुंशी के पद पर 2015 मे कार्यरत थे। वर्ष 2018 से 2022 जुन तक पलामू में शहर के ट्रैफिक प्रभारी बनाया गया तब से लगातार शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए दिन रात मेहनत करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिये। जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने एक बार फिर से शहर के टी ओ पी टु प्रभारी बनाएं हैं। टीओपी 2 प्रभारी रुद्रनन्द सरस् से टीओपी टू क्षेत्र की जनता को काफी उम्मीदें है कि वे कानून व्यवस्था को बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस संबंध में बात करने पर टीओपी टू के नए थाना प्रभारी रूद्रानंद सरस ने कहा कि वे अपने पुलिस सेवा में योगदान देने के साथ ही अपने कर्तव्य का निर्वहन करते आए हैं। वे जहां भी रहे हैं पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन किया है,टीओपी टू प्रभारी बनने के बाद उनकी जिम्मेवारी जो मिली है उसका वो बखूबी इमानदारी के साथ पालन करेंगे। और अपने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था कायम करने में अपना सर्वस्व निछावर कर देंगे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें