पलामू जिलें मे वाहन जांच के क्रम में पकड़े गए व्यक्तियों की की जा रही काउंसलिंग।

पलामू-मेदिनीनगर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है एवं ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध समय-समय पर फाइन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में इन दिनों परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा विंग द्वारा ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों की काउंसलिंग भी की जा रही है।परिवहन कार्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने के फायदे,सीट बेल्ट लगाने के फायदे से संबंधित जागरुक किया जा रहा है। वीडियो के माध्यम से अन्य ट्रैफिक नियम को लेकर भी जागरूक भी किया जा रहा है।

लोगों को ट्रैफिक रूल्स के प्रति सजग करना ही काउंसलिंग का मुख्य उद्देश परिवहन पदाधिकारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में जिन व्यक्तियों को पकड़ा जा रहा है वैसे सभी लोगों की काउंसलिंग परिवहन कार्यालय में की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरह से यह सड़क सुरक्षा के प्रति लगने वाली पाठशाला है जहां लोगों को ट्रैफिक रूल्स के प्रति व्यापक रूप से जागरूक किया जा रहा है।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें