नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन शांति के साथ संपन्न हुआ नहीं बजा डीजे साउंड प्रशासन का रहा अहम रोल।

नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों मे दुर्गा पूजा सरकारी गाइडलाइन के अनुसार सभी धर्म समुदाय के लोगों ने मिलजुलकर मनाया वहीं लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार राय खुद सभी चौक चौराहों पर घूम घूम कर जायजा ले रहे थे कि कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो। लेस्लीगंज प्रखंड के सभी पूजा पंडालों का जायजा घूम घूम कर लिया और सभी दुर्गा पूजा कमेटियों को चेतावनी भी दिया था कि कहीं सरकारी गाइडलाइन का धज्जियां ना उड़े 15 अक्टूबर 2021 को शाम 8:00 बजे तक प्रखंड के सभी पंचायतों की पूजा पंडालों के द्वारा मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से कर दिया गया। वही प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन के समय किसी भी हाल में डीजे साउंड नहीं बजने दिया चोरी छुपे अगर किसी ने बजा भी रहा था तो उसे जाकर तुरंत बंद करवाया और सामने मूर्ति विसर्जन कराया हरतुआ पंचायत के हरतुआ सोनेसरई रामानन्द डबरा झरकटिया बैरिया यादि गांवों मे शांति के साथ मूर्ति विसर्जन किया गया। हरतुआ दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष डॉक्टर मेघनाथ प्रजापति, उपाध्यक्ष श्रवन पासी, कोषाध्यक्ष डॉक्टर विक्रम प्रजापति, सचिव बसंत पासी, रामजतन राम,शंकर बैठा,विजय पासी, मंटू प्रजापति, अमित प्रजापति, संजय पासी, महासचिव राजबल्लभ कुमार आदि मौजूद थे। वहीं सोनेसरई दिब्य दृष्टि युवा क्लब के दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष आर्यन कुमार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सचिव परम्परा अरविंद मिश्रा, रिटायर फौजी समाजसेवी धीरेंद्र कुमार मिश्रा, संजय चंद्रवंशी, प्रसाद पासवान,निरंजन भुईयां, शिवलाल डीलर,अनिल सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M.N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें