तरहसी सिलदिलिया कला कलशयात्रा मे सामिल हुए, हर-हर महादेव के जयकारे से दुर हो जाते है समस्त पाप:-रामदास साहू।

पलामू हर-हर महादेव के जयकारे से दूर हो जाते हैं समस्त पाप: रामदास।तरहसी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलदीलिया कला में सावन पूर्णिमा के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामदास साहू और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कुलवंती देवी ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया।पूजा कमेटी के लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र व फुल माला देकर सम्मानित किया।श्री साहू ने कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को कलश कलश देकर रवाना किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि भगवान शिव नाम से ही इंसान के समस्त पाप कट जाते हैं।हर शिवभक्त हर-हर महादेव का जयकारा बोलता है। इस जयकारे से मन,बुद्धि,विचार, कर्म,वाणी के सारे दोष नष्ट हो जाते हैं। शि का अर्थ है,पापों का नाश करने वाला,जबकि ‘व’ का अर्थ देने वाला यानी दाता।भगवान शिव को 108 नामों से भी पूजा जाता है।भगवान शिव को अर्द्धनारीश्वर भी कहा गया है।इस सृष्टि के आधार और रचयिता यानी स्त्री-पुरुष शिव और शक्ति के ही स्वरूप हैं।शिव-स्वरूप बताता है कि उन्हीं में ही सारी सृष्टि समाई हुई है।भगवान शिव की जटाएं अंतरिक्ष का प्रतीक हैं।चंद्रमा मन का प्रतीक है।भोले बाबा का मन चांद की तरह निर्मल,उज्ज्वल है।शिव के तीन नेत्र हैं।इसीलिए उन्हें त्रिलोचन भी कहते हैं। उन्होंने मंदिर कमेटी के लोगों को अस्वस्थ करते हुए कहा है कि मंदिर में जो अधूरे कार्य है उसे पूरा किया जाएगा।आप सभी एक बैठक करें जिसमें मुझे आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि भगवान मुझे इस लायक बनाया है तो हम अपनी कमाई से मंदिर मस्जिद आदि धर्म स्थलों पर हर संभव सहयोग करते हैं। आप सभी मुझे जब भी जरुरत समझें मुझे याद करें हम हर वक्त आपके लिए तत्पर हैं।मौके पर कार्यक्रम का संबोधन बागेश्वर पांडे सीताराम दुबे प्रसिद्ध नारायण तिवारी नवल किशोर राय नसीम खलीफा आदि ने भी किया।मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राजेंद्र सिंह नुरु सिंह,केश्वर पासवान,अशोक सिंह बाबू चंदन सिंह,ललन सिंह,कपिल सिंह,सत्येंद्र सिंह,भोला साहू, अलाउद्दीन मियां,मोजिक मियां, शकील अहमद सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें