लेस्लीगंज कोटखास मे पिछलेे दिनों अत्यधिक बारीश होने से आशियाना ढहा, दुसरे कि घर मे रहने को विवश।

पलामू- लेस्लीगंज पिछले दिनों अत्यधिक बारिश होने से गरीब का आशियाना ढहा,दूसरे के घर मे रहने को विवश।पिछले दिनों अत्यधिक बारिश होने के कारण लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कोटखास निवासी राधे मिस्त्री का कच्चा खपरैल मकान गिर कर ध्वस्त हो गया ।घर गिरने के कारण उक्त परिवार सड़क पर आ गया हैं मजबूरन गृह स्वामी राधे मिस्त्री को दूसरे के घर मे रहना पड़ रहा है। राधे मिस्त्री निर्धन होने के साथ-साथ वृद्ध भी हैं उनके पास इतना सामर्थ्यनहीं है कि वह नया मकान बना सके और न ही शारीरिक बल ही बचा है की उक्त घर को रहने लायक मरम्मत कर बना सके ।राधे मिस्त्री को अब तक सरकारी सुविधा के नाम पर कुछ भी नही मिला है। अब तक गरीबो को सपनो का घर बनाने के नाम पर लाखो घर बने।किन्तु राधे मिस्त्री उन खुशनसीबों में शामिल नहीं थे कि उनको भी प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्का का घर बन पाता।जबकि कांग्रेस सरकार एवं भाजपा सरकार के शासनकाल में अब तक लाखों मकान बनाने का दावा किया जाता है राधे मिस्त्री और राधेमिस्त्री का घर सरकार एवं सरकारी व्यवस्था के गाल पर तमाचा है ।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

किसी भी तरह कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें