सांगबार पंचायत की मुखिया गीता देवी ने सड़क मरम्मत से खुश होकर समाज सेवी अनिल साहू के कलाई पर राखि बांधकर भाई बना लिया।

नीलांबर पितांबरपुर- सांगबार पंचायत के चर्चित मुखिया गीता देवी ने समाजसेवी रामदास साहू के सुपुत्र अनिल साहू को आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उनके कलाई पर राखी बांध कर भाई का रिश्ता बना ली है।बताते चले की कुछ दिन पहले गीता मुखिया अपने पंचायत में जर्जर सड़क की मरम्मत कराने के लिए अनिल साहू से आग्रह कि थी उसके बाद श्री अनिल साहू के द्वारा लगभग 10 किलोमीटर सड़क में अपने निजी खर्चो से क्रेसर डस्ट डलवा कर चलने लायक बनवाया है।अब गीता मुखिया ने इस कार्य से इतना प्रभावित हुई की अनिल साहू के आवास पर जाकर उनके कलाई पर राखी बांधकर भाई का रिश्ता अपना लिया है। तथा कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। अनिल साहू ने उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राखी का पर्व भाई—बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही हमारे जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते हैं। त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान होते हैं। प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तथा उन्होंने कहा कि सांगबार पंचायत के मुखिया गीता देवी के आग्रह पर हमने उनके पंचायत में सड़क रिपेयरिंग का काम करवाया था जिससे मुखिया दीदी ने मुझे राखी बांधकर ढेर सारी आशीर्वाद दी है इस अवसर पर सीताराम दुबे हमेश साहू नवल किशोर राय उर्फ डब्ल्यू राय नवीन तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

मोबाइल नंबर-9608122844

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts