घायल सुलेमान अंसारी से भाकपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, चैनपुर थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप।

पलामू न्यूज Live //मेदिनीनगर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव एवं डालटेनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर कुमार तिवारी ने शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंचकर चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ निवासी घायल उस्मान मियां उर्फ सुलेमान अंसारी से मुलाकात की। उनके साथ नौजवान संघ के जिला सचिव अभय कुमार भूइयां, सोनू अहमद तथा नसीम राइन भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने घायल का हालचाल जाना और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। सुलेमान अंसारी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उनके परिवार की एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित रूप से लंबे समय से छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही थीं, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले ही चैनपुर थाना में की थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि इसी कारण उन पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनके साले की मौत हो गई, जबकि वे स्वयं और उनकी सास गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में इलाजरत हैं। इस अवसर पर रूचिर कुमार तिवारी ने आरोप लगाया कि चैनपुर थाना प्रभारी लालजी राम की कार्यशैली के कारण आम लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई की जाती तो यह घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने पलामू के आरक्षी अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा थाना प्रभारी की भूमिका की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। भाकपा ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को सुरक्षा, उचित मुआवजा तथा मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस प्रशासन या संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। पलामू प्रमंडल कि ताजा खबरों को सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें