चियांकी में NH-39 को लेकर प्रशासन की टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प, कई पुलिसकर्मी चोटिल।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले के चियांकी में प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच ‘नेशनल हाईवे-39’ को लेकर गुरुवार सुबह प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते यह मामला तेजी से बढ़ गया और पथराव शुरू हो गई। हालांकि सदर एसडीओ ने हाईवे निर्माण में बाधा को लेकर बुधवार कि शाम में ही एक सुचना जारी किया था। जिसमें गुरुवार की सुबह से शुक्रवार की शाम तक इलाके में 163 धारा लगाई गई थी। वजह था कि ग्रामीण हाईवे निर्माण को लेकर विरोध कर रहे थे, ग्रामीणों का कहना था कि बिना मुवाबजा दिए मकान नहीं हटाएंगे इसी दौरान यह घटना घटी। इस घटना में कई ग्रामीणों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया। घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी मौके पर पहुंचे और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। हालांकि झड़प को लेकर अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार एक जैप जवान राजमोहन सिंह को सर में चोट लगी है, जबकि सहायक महिला पुलिस प्रिया कुमारी को पैर में चोट लगी है। वहीं कुछ ग्रामीणों को भी चोटिल होने कि सुचना है।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें