पलामू के एक माता बनी कुमाता, अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंका दोनों की हुई मौत, आरोपी महिला को पुलिस किया गिरफ्तार।

पलामू न्यूज Live//नावाबाजार: पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडा गांव में घटित एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जिसमें पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद यह घटना घटित हुई है एक महिला पर अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने का आरोप है। इस घटना में दोनों बच्चियों की मौत हो गई है जबकि तीसरी बच्ची की जान बच गई है, इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। सुत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कंडा गांव निवासी छोटे लाल प्रजापति और उनकी पत्नी सरिता देवी के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद के बाद महिला ने पहले अपनी करीब ढ़ाई वर्षीय बेटी डोली कुमारी को, जो अपनी दादी के पास सो रही थी उसे उठाकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद करीब चार वर्षीय दूसरी बेटी प्रिया कुमारी को भी कुएं में डाल दिया। तिसरी बार जब महिला ने अपनी छह वर्षीय बड़ी बेटी सुषमा कुमारी को भी कुएं में फेंकने का प्रयास कर रही थी, तभी बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। इसी बीच महिला सरीता देवी भी स्वयं कुएं में छलांग लगा दी ग्रामीणों ने तत्काल प्रयास कर, महिला को कुएं से बाहर निकाल तो लिया, परंतु दोनों मासूम बच्चियों को बचाया नहीं जा सका। इस घटना की सूचना मिलते ही नावाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शवों को, कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया तथा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी। नावा बाजार थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला सरिता देवी को हिरासत में लिया गया है और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार में लंबे समय से पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों, परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मासूम बच्चियों की असमय मौत से ग्रामीणों में गहरा दुख है और लोग इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बता रहे हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें